IMG-20261026-WA0080
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Mon, 26 Oct 2026 21:56 GMT+0530

रामपुर में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ,

डिजिटल तकनीक के उपयोग और निर्धारित दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी, सटीक जनगणना पर जोर

रामपुर। 26 अक्टूबर 2026 जनपद में जनगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करना है।

जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण और बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को कार्य के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।