27102026
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Wed, 28 Oct 2026 02:12 GMT+0530

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में यूपीएस सुभाष नगर बना चैंपियन

बिलासपुर। 27 अक्टूबर 2026 ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय यूपीएस सुभाष नगर, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपीएस स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय के समस्त स्टाफ और प्रधानाध्यापक श्री दिलीप कुमार को भी इस सफलता के लिए बधाई दी गई। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।