शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना का जायजा लेने बरेली कॉलेज पहुंचे सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
मतगणना की निष्पक्षता और पारदर्शिता की ली जानकारी, सपा के मतगणना अभिकर्ताओं से की बातचीत
रामपुर/बरेली 27 अक्टूबर 2026 से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना का जायजा लेने बरेली कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतगणना की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सपा के मतगणना अभिकर्ताओं से बातचीत की।
सांसद ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता बेहद जरूरी है। शिक्षकों के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।
इस मौके पर एडवोकेट महबूब पाशा, एडवोकेट रामबहादुर, जयवीर यादव, असगर अली सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
