IMG-20261028-WA0000
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Wed, 28 Oct 2026 02:36 GMT+0530

टांडा में एसडीएम ने सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद वितरण में पारदर्शिता के निर्देश

किसानों की शिकायतों के बाद चांदपुरा शिकमपुर समिति पहुंचे एसडीएम, अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

टांडा/रामपुर। 27 अक्टूबर 2026 किसानों को उर्वरक वितरण में आ रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम टांडा ने चांदपुरा शिकमपुर स्थित सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता के संबंध में पहले से सूचना दी जाए, ताकि वे समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कर सकें और उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्थानीय किसानों को खाद वितरण में प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी किसानों को शासन की व्यवस्था के अनुसार निष्पक्ष तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण में अनियमितता, लापरवाही या अपारदर्शिता सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।