मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्नी सीमा नकवी को पानी पिलाकर खुलवाया करवा चौथ का व्रत, तस्वीर साझा कर देशवासियों को दीं करवा चौथ की शुभकामनाएं
रामपुर। 29 अक्टूबर 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने करवा चौथ के अवसर पर अपनी पत्नी सीमा नकवी को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। इस खास पल की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की और देशवासियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
करवा चौथ के अवसर पर साझा की गई तस्वीर में मुख्तार अब्बास नकवी अपनी पत्नी सीमा नकवी को पानी पिलाते नजर आए। उनकी इस तस्वीर के जरिए त्योहार के पारिवारिक और पारंपरिक स्वरूप की झलक देखने को मिली।
नकवी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। उनकी साझा की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही।
