IMG-20261101-WA0001
BY: मोहम्मद राशिद सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 01 Nov 2026 05:52 GMT+0530

आजम खान की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- वक्त बदलने पर तख्त भी बदल जाते हैं

बोले सपा प्रमुख- बुजुर्ग नेता को बार-बार मुकदमों में फंसाकर जेल भेजना कायराना हरकत, अन्याय की कीमत सत्ता को भी चुकानी पड़ सकती है

रामपुर/लखनऊ। 31 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के हुक्मरानों को यह याद रखना चाहिए कि जब वक्त बदलता है तो तख्त भी बदल जाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के खिलाफ मुकदमों के जरिए जिस तरह की साजिश की जा रही है, उसे केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया देख रही है। एक उम्रदराज नेता को कथित तौर पर बेबुनियाद मुकदमों में उलझाकर बार-बार जेल भेजना बेहद कायराना हरकत है।

सपा प्रमुख ने अपने बयान में चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मौजूदा सत्ता जिस गलत परंपरा को बढ़ावा दे रही है, समय बदलने पर उसे भी इसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अन्याय जब अपनी सीमा पार कर जाता है तो वह अत्याचार करने वालों के लिए ही मुसीबत बन जाता है।

अखिलेश यादव ने आजम खान के साथ हो रही कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए इसे न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर सवाल करार दिया।