हाईकोर्ट से जमानत के बावजूद ईडी की कार्रवाई पर भड़के संजय सिंह, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बोले- आजम खान के मामले में सरकार की कार्रवाई से न्यायिक प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल
रामपुर/नई दिल्ली। 31 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तारी किए जाने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
संजय सिंह ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हाईकोर्ट से मिली जमानत की भी कोई अहमियत नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमानत मिलने के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तारी किया जाना सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान के मामले में तानाशाही चरम पर पहुंच गई है और अत्याचार की सारी सीमाएं पार की जा रही हैं। संजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सरकार की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई।
