IMG-20261031-WA0016
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sat, 31 Oct 2026 08:41 GMT+0530

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 13 दिन बाद पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, राणा शुगर मिल के पास हुआ था हादसा, पत्नी को मायके से लाने जा रहा था मृतक; चालक ट्रक लेकर फरार

शाहबाद। 30 अक्टूबर 2026 बिलारी-शाहबाद मार्ग पर राणा शुगर मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के 13 दिन बाद मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खानजीपुरा निवासी सौरभ 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अपनी पत्नी प्रीति यादव को मायके से लाने जा रहा था। इसी दौरान शाहबाद की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP21-ET-6208 ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सौरभ ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

परिजनों के अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्मों में व्यस्त रहने के कारण मृतक की पत्नी प्रीति यादव ने 29 अक्टूबर को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।