IMG-20261031-WA0015
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sat, 31 Oct 2026 08:37 GMT+0530

जनगणना प्रशिक्षण का एडीएम ने किया निरीक्षण, प्रगणकों से पूछे सवाल, प्रशिक्षण के अंतिम दिन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

शाहबाद। 30 अक्टूबर 2026 नगर पंचायत शाहबाद के नगरीय क्षेत्र में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रथम बैच के प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहबाद पहुंचकर सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे। सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों ने उनके सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य पूरी सटीकता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए, ताकि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शाहबाद, सहायक चार्ज अधिकारी नवेद मियां, जनगणना लिपिक मुजीब मियां, फील्ड ट्रेनर अलाउद्दीन शाह, इमरान खान एवं तुषार कुमार सहित समस्त प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद रहे।