News
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 29 Jan 2026 15:45 GMT+0530

शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में सी ओ मुख्य अतिथि रहे

सी ओ बोले-स्काउट-गाइड दूसरों की मदद करने की भावना को भी करता है मजबूत

 

शाहबाद  नगर के शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को भारत स्काउट एवं गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकी नंदन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकी नंदन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित छात्राओं के साथ बातचीत करते हुए सीओ देवकी नंदन ने उन्हें सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों और उनके महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सीओ देवकी नंदन का फूल माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। सीओ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण न केवल उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक है, बल्कि समाज में दूसरों की मदद करने की भावना को भी मजबूत करता है।

शिविर में छात्राओं को सामाजिक कार्य, टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और जीवन मूल्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कौशल और जीवन मूल्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं और शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और स्टाफ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक सोच, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में सहायक होते हैं।