भारतीय मोदी आर्मी में संगठन विस्तार, आरजू जिला महासचिव मनोनीत
संवाददाता – सय्यद आरिफ मियां
संभल। भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद आरिफ मियां की सहमति एवं संतुष्टि के उपरांत संगठनात्मक विस्तार के तहत आरजू (निवासी: जोकर बुक नाला क्षेत्र) को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनीत किया गया।
यह निर्णय उनके अब तक के सक्रिय सामाजिक योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया। नियुक्ति के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आरजू संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
नवनियुक्त जिला महासचिव आरजू ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह संगठन नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव अहूजा तथा सैयद आरिफ मियां (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुस्लिम मोर्चा) के बताए हुए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और भारतीय मोदी आर्मी की पूरी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें
डॉ. मुबीन अशरफ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुस्लिम मोर्चा),
सुल्तान खान (राष्ट्रीय सलाहकार),
डॉ. मशकूर अली (राष्ट्रीय प्रभारी),
शहंशाह (राष्ट्रीय मंत्री),
डॉ. अजमत अली (प्रदेश उपाध्यक्ष),
मुजाहिद (मंडल अध्यक्ष, मुरादाबाद),
अफजाल कादरी (प्रदेश महासचिव),
आसिफ खान (प्रदेश संगठन मंत्री),
रईस खान (कार्यालय प्रभारी),
शाहरुख (जिला प्रभारी, संभल)
सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनसहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को गति देने पर विशेष बल दिया गया।
