शाहबाद अधिवक्ताओं ने एडीएम से शिकायत की
तहसीलदार न्यायालय में समस्याओं और अवैध वसूली के आरोप
शाहबाद। (जदीद न्यूज) के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में व्याप्त समस्याओं और अवैध वसूली को लेकर अपर जिलाधिकारी एडीएम से शिकायत की है।
अधिवक्ताओं ने एडीएम से इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।शिकायत में कहा गया है कि शाहबाद तहसीलदार न्यायालय में पुरानी पत्रावलियों के नामांतरण में अनावश्यक देरी की जाती है।
इसके साथ ही, सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि LTTET 24 राजस्व संहिता 2006 से संबंधित पत्रावलियों में राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश रिपोर्ट महीनों तक दाखिल नहीं की जाती है।
पैमाइश के नाम पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। खतौनी में अंशों की समस्या के निर्धारण में भी दिक्कतें आ रही हैं।
अधिवक्ताओं ने एडीएम से प्रार्थना की है कि उनकी उपरोक्त मांगों को स्वीकार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस दौरान मनोज भारद्वाज, सतेंद्र यादव, रामोतार सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
