IMG-20260225-WA0079
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Wed, 25 Feb 2026 10:29 GMT+0530

तालाबों की भूमि से अवैध कब्जा हटाने को चलेगा अभियान

शाहबाद। क्षेत्र में स्थित तालाबों की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम द्वारा शीघ्र ही चिन्हित स्थलों पर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सार्वजनिक तालाबों पर अवैध निर्माण या कब्जे किए गए हैं, वहां की जांच कराकर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और यदि कहीं तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी हो तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।

मंगलवार को अपर जिला अधिकारी तहसील परिसर में वार्षिक निरीक्षण लिए आए थे निरीक्षण केेे  दौरान अपर जिलाधिकारी से बार एसोसिएशन ने तालाबों पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की और अधिवक्ताओं ने  तहसील के सामने अपर जिला अधिकारी को एक तालाब पर अवैध कब्जे का मुआयना कराया अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि तालाबों पर से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे l