विश्व विख्यात मनोना धाम की 101 किमी. की दंडवत परिक्रमा यात्रा करने वाले भक्तों का किया सम्मान
श्री श्याम भक्तों की अनूठी दंडवत परिक्रमा पर की पुष्प वर्षा
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर संगठन रजि. के संगठन मंत्री ने भक्तों का बढ़ाया मनोबल
ऐसे भक्तों को सम्मान करने से मिलता है परम सुख: विनोद गुप्ता
रामपुर (जदीद न्यूज)जनपद रामपुर के टांडा बादली से एक श्री श्याम भक्त ने विश्व विख्यात चमत्कारिक मनोना धाम तक का सफर लेट कर दंडवत परिक्रमा के माध्यम से कलयुग के राजा श्री कृष्ण भगवान के लाडले श्री श्याम सरकार के मंदिर मनोना धाम तक जाने का फैसला लिया। हमारे संवाददाता को श्री श्याम भक्त ने बताया कि यह धार्मिक कार्य वह काफी लंबे से सोच रहे थे जो कि अब समय आया है उन्होंने बताया कि उनकी यह दंड वत परिक्रमा यात्रा 1 फरवरी 2026 से शुभारंभ की गई जिसको 24 फरवरी को टांडा से आगे बरेली रोड पर महालक्ष्मी हॉस्पिटल के पास तक वह पहुंचे हैं जिस दौरान श्री श्याम प्रेमियों के द्वारा उनका हाल-चाल जाना गया बताते चलें कि मनोना धाम सरकार के पूज्य महंत जी महाराज के आशीर्वाद से जिस दौरान उनका परिक्रमा के दौरान फूलों की पुष्प वर्षा कर फूल माला पहनाकर पटका आदि से सम्मान किया गया सम्मान के दौरान रामपुर मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता , विकास मुल्तानी विहिप कार्यकर्ता, समाजसेवी शुभम अग्रवाल सर्राफ , कान्हा विनोद गुप्ता ने उनका रास्ते में पहुंचकर परिक्रमा करने वालों में अरुण ठाकुर, पूजा ठाकुर, अहस ठाकुर, विवेक ठाकुर आदि का स्वागत सत्कार किया।
