IMG-20260228-WA0059
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sat, 28 Feb 2026 21:31 GMT+0530

वार्ड 63 में जामा मस्जिद वॉटर टैंक के ट्यूबवेल की वायरिंग दुरुस्त, पानी सप्लाई जल्द बहाल

संवाददाता :- सय्यद आरिफ मियां 

मुरादाबाद: शहर के वार्ड नंबर 63, किले वाली मस्जिद जी.आई.सी. चौराहा स्थित जामा मस्जिद वॉटर टैंक के बड़े ट्यूबवेल की वायरिंग में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल आपूर्ति में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलते ही नगर निगम मुरादाबाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

बताया गया है कि ट्यूबवेल की मुख्य वायरिंग में आई खराबी के चलते पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। शुक्रवार को रोज़ा इफ्तार से पूर्व नगर निगम की तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही। अधिकारियों के अनुसार कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

इस दौरान पार्षद इरम नाज़ के भाई हाजी वसीम साहब के बड़े बेटे काशिफ मुरादाबादी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी करते रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

नगर निगम की टीम ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक तकनीकी जांच भी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया है।