यूपीएससी में सफलता पर क्षेत्राधिकारी ने गुलफिजा के घर पहुंचकर दी बधाई

यूपीएससी में सफलता पर क्षेत्राधिकारी ने गुलफिजा के घर पहुंचकर दी बधाई

BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 08 Mar 2026 16:21 GMT+0530

यूपीएससी में सफलता पर क्षेत्राधिकारी ने गुलफिजा के घर पहुंचकर दी बधाई

(मुस्तफा अली एडवोकेट)

रामपुर/शाहबाद। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली शाहबाद की बेटी गुलफिजा से मिलने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी उनके घर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने कोतवाल प्रदीप कुमार के साथ गुलफिजा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने गुलफिजा तथा उनके परिवार से बातचीत की और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि गुलफिजा की मेहनत और सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिले तारीफ है।

गुलफिजा की इस उपलब्धि से शाहबाद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर लगातार बधाई दे रहे हैं और उनकी कामयाबी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलफिजा की सफलता से शाहबाद के छात्र-छात्राओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। इससे आने वाली पीढ़ी को भी सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में क्षेत्र के अन्य युवा भी इसी तरह देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।