IMG-20260526-WA0025
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Tue, 26 May 2026 21:33 GMT+0530

सैफनी पुलिस ने बेरुआ से स्विफ्ट कार 500 शीशी कोडकेट्स टीआर सीरप के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता मोहित वाशिष्ठ 

सैफनी (रामपुर)। थाना सैफनी पुलिस और औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेरुआ के पास से एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला सीरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 5 पेटियों में रखी कुल 500 शीशी ‘कोडकेट्स टीआर’ सीरप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

चेकिंग के दौरान मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैफनी पुलिस और औषधि विभाग की टीम क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेरुआ के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से पांच पेटियां बरामद हुईं, जिनमें अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडकेट्स टीआर सीरप की 500 शीशियां भरी हुई थीं।

मुरादाबाद के रहने वाले हैं आरोपी

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फहीम पुत्र एजाज हुसैन (निवासी ग्राम तेवरखास, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद) और जुबेर पुत्र मुर्तजा अली (निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना मुंडापांडे, जनपद मुरादाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सीरप की तस्करी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

विधिक कार्रवाई शुरू

पुलिस ने प्रतिबंधित सीरप, कार और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। थाना सैफनी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।