WhatsApp Image 2026-06-12 at 9.42.26 PM (1)
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 14 Jun 2026 06:08 GMT+0530

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, 83,500 रुपये खाते में वापस

 

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद/रामपुर। साइबर अपराधियों द्वारा ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाए गए युवक को रामपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई धनराशि में से 83,500 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला जिलेदारान निवासी गौरव वैश्य पुत्र सुनील कुमार ने थाना साइबर क्राइम रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर उनसे 10 लाख 22 हजार 550 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।


पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेन्द्र मीना तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर अपराध अनुराग सिंह के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम की टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी संसाधनों एवं बैंकिंग समन्वय के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 83,500 रुपये वापस कराकर पीड़ित के खाते में जमा करा दिए गए।
पुलिस के अनुसार शेष धनराशि की रिकवरी के लिए प्रयास जारी हैं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित गौरव वैश्य ने रामपुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, थाना साइबर क्राइम रामपुर
आरक्षी रेशमपाल, थाना साइबर क्राइम रामपुर
रामपुर साइबर क्राइम थाना की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को भी सफलता मिली है।