गांव की गन्दगी से ग्रामीण परेशान बरसात के मौसम से ही पहले सीसी रोड बना नाला।
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी फजिलाबाद में गंदगी का इतना अटमबार है की पानी नाले को छोड़कर रास्ते में चल रहा है ना तो प्रशासक उसकी सफाई व्यवस्था करा पा रहे ना विकासखंड लेवल के पदाधिकारी इसको देख पा रहे कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस है स्वामी परमानंद डंडी के समय का बना हुआ नाला पूरी तरह से चौक हो चुका है सफाई कर्मियों से भी कई बार इस नाले को साफ करने की बात कही है संबंधित ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत सहायक से भी इसकी शिकायत की गई है मौजूदा टाइम के प्रशासक कुमर पाल यादव से भी बात करी गई मगर कोई भी सुनने की कोशिश नहीं कर रहा है जिससे गांव में बीमारियों के साथ-साथ लोगों को आने-जाने में ही बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
