IMG-20260615-WA0024
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Mon, 15 Jun 2026 21:45 GMT+0530

कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत ,परिवार में मचा कोहराम

मुस्तफा अली एडवोकेट 

शाहाबाद सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे बिलारी शाहबाद मार्ग पर स्कूटी से बिलारी की ओर जा रही युवती को सामने से आ रही ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई ,मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर देखा तो सर में काफी गहरी चोट आई थी और हाथ व पैर भी फैक्चर हो गया l मौके पर मौजूद लोगों ने युवती की पहचान शोएबा पुत्री फरीद खान निवासी मोहल्ला कानून गायन शाहाबाद के नाम से हुई जिसको एंबुलेंस की सहायता से शाहबाद सी एच सी पहुंचाया गया डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया इसकी सूचना परिजनों को मिली परिजन सूचना पाकर सरकारी अस्पताल पहुंच गए शोएबा को मृतक हालत में देख परिजनों की होश उड़ गए और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया परिजन मृतका के शव को अपने घर ले आए और ईको कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया l

शोएबा इस समय बिलारी शाहबाद मार्ग पर शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में अध्यापिका के पद पर तैनात थी और वह एक साफ़ सुथरी छवि के साथ अध्यापिका के रूप में जानी जाती थी l

मिली जानकारी के अनुसार शोएबा एम ए की परीक्षा देने जा रही थी l शोएबा मोहल्ला कानून गायन की निवासी थी l