पटवाई में बंद कट्टे में लाश मिलने से मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मुस्तफा अली एडवोकेट
कट्टे से बाहर निकले पैर देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
पटवाई नाले में बंद कट्टे में मिले शव की सूचना पर पहुंची पुलिस, आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस। शव की शिनाख्त नहीं है है जांच में जुटी पुलिस।
सोमवार को थाना पटवाई थाना क्षेत्र के गांव रहटगंज में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गौशाला के पास बहते एक गंदे नाले की पुलिया के नीचे बंद कट्टे में पैर बाहर निकला हुआ एक पुरुष का शव मिला।
मामला सोमवार की सुबह का है जब ग्रामोनो का रहटगंज गांव के पास बह रहे नाले के पास से गुजर हुआ और उनकी नजर कट्टे से बाहर निकले शव के पैरों पर पड़ी माजरा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पटवाई पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी सूचना पर पहुंची पटवाई पुलिस ने पुलिया के नीचे से कट्टे को बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसने घटनास्थल पर सुराग तलाशने शुरू किये । सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहाबाद देवकीनंदन ही पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है वहीं पुलिस जांच शुरू कर दी है।
