IMG-20260617-WA0000
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Wed, 17 Jun 2026 08:03 GMT+0530

शाहाबाद तहसील में अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्री के विरोध में किया प्रदर्शन उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन शाहबाद के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहाबाद को सोपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मंगलवार को बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता इकट्ठा हुए और अध्यक्ष तकरीर रहमान की अध्यक्षता में ई रजिस्ट्री को लेकर एक मीटिंग आहूत की गई उसके बाद सभी चेंबर्स को पूरी तरह से बंद कराया गया ,अधिवक्ताओं के साथ साथ टाइपिस्ट, फोटो स्टेट करने वाले आदि ने भी कोई कार्य नहीं किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ई रजिस्ट्री व्यवस्था की समाप्ति को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहबाद को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने विभिन मांगे उनके सामने रखी। ज्ञापन को पढ़कर उपजिलाधिकारी शाहाबाद आशुतोष कुमार को सुनाया गया। जिसमें ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विक्रयपत्र को लेकर ई रजिस्ट्री की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए जगह-जगह ई रजिस्ट्री केंद्र स्थापित की जाने का प्रस्ताव है यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश की अधिकतर अधिवक्ताओं पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा सामने खास तौर से जूनियर अधिवक्ताओं के सामने रोज रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी इसलिए समस्त अधिवक्तागण इसकी घोर निंदा करते हैं। महामहिम से इस प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हैं वहीं ज्ञापन में आगे बताया गया
कि ई रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू हो जाने के बाद स्टांप वेंडर के सामने भी रोज-रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी इसलिए ई रजिस्ट्री व्यवस्था को तुरन्त को जाने की आवश्यकता है। उसके बाद ज्ञापन की एक कॉपी उपनिबंधक कार्यालय शाहबाद में भी अधिवक्ताओं के द्वारा दी गई और रजिस्ट्री कार्यालय पर भी ई-रजिस्ट्री के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर महासचिव अनोद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खान सुहैल असरार , मासूम मियां, गौसिया जमाल,से० शाह आलम, कौसर अली, सुरेंदर कुमार, छत्रपाल सिंह, निशारूद्दीन, मंगल पांडेय, मनोज भारद्वाज, गजेंद्र पाल, प्रदीप यादव, तवक्कुल हुसैन, मुनेश यादव, सतेंद्र यादव, हरीश कुमार , नदीम मलिक, आदि अधिवक्ता गुण मौजूद रहे।