SBD13102026
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: डा० मुबीन अशरफPUBLISHED: Tue, 13 Oct 2026 18:58 GMT+0530

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोतवाली शाहाबाद के ग्राम प्रहरी प्रकाश को मंच पर पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

शाहबाद। बरेली में हुए मंगल वार कार्यक्रम में शाहबाद कोतवाली के ग्राम प्रहरी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच से सम्मानित किया गया। जिसके चलते कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बताते चलें कि यूपी के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय 1,000 रुपए बढ़ा दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की। इस दौरान शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहरी प्रकाश उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंच पर बुलाया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पगड़ी पहनाई और हैम्पर गिफ्ट किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शहरों में सीसीटीवी कैमरे जिस तरह अपराधियों पर नजर रखते हैं, उसी तरह गांवों में ग्राम प्रहरी निगरानी का काम करें। संदिग्ध गतिविधियों, अपराध और जमीन पर कब्जा करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।