IMG-20261007-WA0021
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: डा० मुबीन अशरफPUBLISHED: Wed, 07 Oct 2026 14:44 GMT+0530

शाहाबाद क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर PDA और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर की चर्चा

शाहाबाद। 38 मिलक विधानसभा क्षेत्र के तहसील शाहाबाद अंतर्गत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया गया। इस दौरान PDA के विचार, सामाजिक न्याय तथा क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना गया।


जनसंपर्क अभियान में भोरकी प्रधान तेज सिंह, अनवा पूर्व प्रधान विद्या राम सागर, यमन खान, शहजादे खान, रिंकू राही, शिवम सागर, रोहित सागर, सुरेश सागर, ऋषव राही, सचिन सागर, मोहित सागर, पिंकू सागर, अरुण सागर, फरमान हुसैन अब्बासी एवं मुशर्रफ सहित अनेक साथी मौजूद रहे।


इस दौरान क्षेत्रवासियों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने तथा पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से विधानसभा तक पहुंचाना प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति दिलाकर समग्र एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।