सैफनी में विधि-विधान से रामलीला का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल देव कोरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन,
सैफनी। 24 अक्टूबर 2026 नगर पंचायत सैफनी में शुक्रवार देर शाम आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल देव कोरी ने फीता काटकर किया। इससे पहले गणेश पूजन और रामायण पूजन संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कपिल देव कोरी के साथ थाना प्रभारी पंकज पंत, अमर सिंह जोशी, रामलीला संचालक पंडित विवेक वशिष्ठ, प्रबंधक शोभित शर्मा, अध्यक्ष फौजी सुशील कुमार जोशी, जितेंद्र गुप्ता, रंजीत जोशी, प्रवीण जोशी, राजीव शर्मा, विमल जोशी, सुंदर पांडे, कौशल शर्मा, शीशपाल कश्यप, पंकज शर्मा, कृपाल सिंह सैनी, राजा जोशी, मनवीर यादव और अमरीश यादव सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला के शुभारंभ पर पूरे पंडाल में धार्मिक उल्लास का माहौल दिखाई दिया। कमेटी की ओर से समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
