रुद्रपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन का स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना ने जिला भाजपा कार्यालय में किया आत्मीय अभिनंदन
रामपुर/रूद्रपुर। 24 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन के प्रथम आगमन पर रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों, पार्टी की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान पार्टी की आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा के साथ जुटने का संकल्प लिया गया।
