IMG-20261025-WA0000
BY: मोहम्मद राशिद सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 25 Oct 2026 00:06 GMT+0530

बूथों पर पहुंचे अधिकारी, मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने उमड़े लोग, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों ने भी नए वोट बनवाने के लिए किया आवेदन

रामपुर/सदर। 24 अक्टूबर 2026 मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चमरौआ विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शाहबाद बबीता सिंह और सुपरवाइजर सैय्यद वसीम नकवी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बूथों पर पहुंचे लोगों ने मतदाता सूची में नाम, पता सहित अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आवेदन किए। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों ने भी नए मतदाता बनने के लिए अपने वोट बनवाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी अहमद अली, नवनीत कुमार, शिव कुमार, शिवम, शशि वाला और अकील अहमद सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।