IMG-20261024-WA0081
BY: मोहम्मद राशिद सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sat, 24 Oct 2026 23:58 GMT+0530

बारात चढ़त के दौरान आतिशबाजी से पॉलीथीन गोदाम में लगी भीषण आग

सैदनगर/रामपुर। 24 अक्टूबर 2026 प्राथमिक विद्यालय सेंजनी नानकार के निकट शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बारात चढ़त के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी पॉलीथीन गोदाम में गिरने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर हिमांशु सिंगला के नेतृत्व में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गोदाम में पॉलीथीन आदि सामग्री रखी हुई थी। बताया गया कि गोदाम मालिक बसी ने इसे कुछ दिन पहले ही किराये पर दिया था।

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।