IMG-20261025-WA0048
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sun, 25 Oct 2026 23:30 GMT+0530

विधायक राजबाला सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं

पटका और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत, विधायक बोलीं—कार्यकर्ता किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें

मिलक/शाहबाद। 25 अक्टूबर 2026 38 मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजबाला सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को दीपावली एवं आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें नववर्ष के कैलेंडर भी वितरित किए।
विधायक राजबाला सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे और संबंधित मामलों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, अनुभव शर्मा, नरेंद्र सिंह, अर्पित वशिष्ठ, रोहित एडवोकेट, वेद प्रकाश, मोनी पांडे, अमित चंद्रवंशी, गंगा सहाय, महेश चंद्रवंशी, प्रवीण शर्मा, पुरुषोत्तम ठाकुर, मोनू चौधरी शर्मा और आनंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।