महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, उत्तर प्रदेश शासन ने जारी किया आदेश, सोमवार को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
रामपुर। 25 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2025 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को निर्बंधित अवकाश दर्ज था। अब शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के बाद इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत घोषित अवकाश की श्रेणी में नहीं होगा। इस संबंध में 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा, जबकि उसके शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।
