जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान स्वागत योग्य: मुस्तफा हुसैन
रामपुर। 26 अक्टूबर 2026 जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में करीब 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर जामिया के पूर्व छात्र एवं रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।
मुस्तफा हुसैन ने कहा कि 26 अक्टूबर 2026 को चुनाव के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होना छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह उन हजारों छात्रों के संघर्ष, धरने-प्रदर्शनों और लगातार उठाई गई आवाज का परिणाम है, जिन्होंने छात्रसंघ चुनाव की मांग की।
उन्होंने कहा, “जामिया सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि एक तहजीब है। यहां की छात्र राजनीति ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं। मुझे गर्व है कि मैं भी इसी जामिया का पूर्व छात्र रहा हूं।”
