27102026

मृतकों के फ़ाइल फोटो। बिलाल, तालिब,

BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Wed, 28 Oct 2026 01:42 GMT+0530

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

शाहबाद। 27 अक्टूबर 2026 सोमवार देर रात शाहबाद-आंवला मार्ग पर भगवंतपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के सिरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तालिब और बिलाल सोमवार को होटल पर खाना खाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात शाहबाद से खाना खाकर बाइक से वापस लौटते समय भगवंतपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
दोनों युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।