27102026
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Wed, 28 Oct 2026 01:59 GMT+0530

नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

रामपुर। 27 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामपुर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल और जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने उनका अभिनंदन करते हुए शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वित्त एवं लेखाधिकारी के सहयोग से शिक्षकों की वेतन, एरियर और अन्य वित्तीय समस्याओं के निस्तारण में गति आएगी। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।