पटवाई में शांति भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को एसडीएम शाहबाद के समक्ष किया पेश
पटवाई/रामपुर। 28 अक्टूबर 2026 थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम शाहबाद के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजेन्द्र उर्फ शर्मा (44) और सोमपाल (46) के रूप में हुई है। दोनों पटवाई थाना क्षेत्र के पटरिया का मझरा गांव के निवासी हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहबाद की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
