27102026
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Thu, 29 Oct 2026 00:20 GMT+0530

गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 25 यात्री घायल

पटियाला से बिहार जा रही थी निजी बस, चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका

बहजोई/संभल। 28 अक्टूबर 2026 जनपद संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार डबल डेकर निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। बस में 100 से अधिक यात्रियों के सवार होने का अनुमान है।
जानकारी के मुताबिक, बस पंजाब के पटियाला से बिहार जा रही थी। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही बहजोई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ बहजोई और कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कराते हुए हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।