कांग्रेस ने आशिक अली को सौंपी किसान कांग्रेस की जिला स्तरीय जिम्मेदारी
रामपुर/काशीपुर। 28 अक्टूबर 2026 कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आशिक अली को किसान कांग्रेस का जिला सचिव स्तरीय दायित्व सौंपा है। उत्तराखंड के किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप कंग (सोनू) की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई है।
मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि आशिक अली पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और जिले में अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वह वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसान कांग्रेस की गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।
