आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
रामपुर। 29 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी है। इस फैसले के बाद रामपुर जेल में बंद अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, आजम खान की भी जेल से रिहाई की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसके लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।
हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी मिलने के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। फैसले को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
