27102026
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Fri, 30 Oct 2026 05:44 GMT+0530

चमरौआ ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न,

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर,

चमरौआ/रामपुर। 29 अक्टूबर 2026 बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को महात्मा गांधी स्टेडियम, रामपुर में विकास खंड चमरौआ की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभांरभ खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि फिजिकल कॉलेज, रामपुर के प्रवक्ता अनूप कुमार सिंह का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंजुम स्नेही सक्सेना, जिला महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, रामपुर तथा चरण सिंह, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ सहित एआरपी वरुण आर्य, अरुण कुमार, परितोष चौहान और महेश लोधी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, योगासन और पीटी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बीसरा के तेजवीर प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय भोलपुर के अनुराग ने बाजी मारी। 200 और 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बांसनगली के अनुराग तथा लंबी कूद में इसी विद्यालय के अयान प्रथम रहे। कबड्डी और खो-खो में प्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर की टीम विजेता रही।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बांसनगली की पायल प्रथम रहीं। 100 मीटर में कंपोजिट विद्यालय चमरौआ की प्रिया, 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय नवादा की सायमीन और लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय दलपुरा की उजाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय खजुरिया और खो-खो में प्राथमिक विद्यालय मिश्रीनगर जनूबी की टीम विजेता रही।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बादल सिंह, 200 मीटर में अरुण, 400 मीटर में वरुण चौहान और 600 मीटर में रवि प्रथम रहे। लंबी कूद और गोला फेंक में अखिलेश, ऊंची कूद में आयुष तथा चक्का फेंक में अमित ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल में कुलदीप और युगल में प्रमोद-कुलदीप की जोड़ी विजेता रही। रिले रेस में उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकुरद्वारा, कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय नौगवां और खो-खो में कंपोजिट विद्यालय भोलापुर की टीम प्रथम रही।
जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200 और 600 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में रचना प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंशु, जबकि ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में इल्मा तथा युगल में प्रियंका-इल्मा की जोड़ी विजेता रही। रिले रेस में उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकुरद्वारा, खो-खो में कंपोजिट विद्यालय मुड़ियाखेड़ा और कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिकटी रामनगर की टीम प्रथम रही। योगासन में कंपोजिट विद्यालय मुड़ियाखेड़ा तथा पीटी में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ब्लॉक पीटीआई ओमप्रकाश सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के संचालन और व्यवस्थाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शानदार मंच संचालन सुरेंद्र यादव, चमन सिंह गौतम और अमितेश झा ने किया।
आयोजन में नरेंद्र सैनी, मनोज कुमार, महेंद्र हल्दिया, शिव कुमार, उमेश पाल सिंह, प्रसन्न प्रकाश, विनोद सिंह, अहसान खान, जीवन सिंह बिष्ट, आसिफ अली, रीना, विनीत श्रीवास्तव, नृपेंद्र कुमार, सौरभ कुमार शाक्य, मोहम्मद फुरकान, सिद्धांत वशिष्ठ, शुएब अहमद अंसारी, मनोज सागर, ताहिर अली, मोहम्मद इरफान, बलवीर सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, गोविंद सिंह, विपिन कुमार, ललित यादव, शिखा सक्सेना, हेमा सक्सेना, सोनी गुप्ता, हुमा परवीन, एकता गुप्ता, एकता माथुर, विशाखा, रुबीना, नूतन, वैशाली, विशाली, जया वर्मा, मेघा सागर, भावना शुक्ला, पल्लवी झा, राना तलत, लोकेश सैनी और ज्योति अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
अंत में जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां ने विजेता खिलाड़ियों और चयनित टीमों को बधाई देते हुए आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चमरौआ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर जनपद स्तर पर भी विकास खंड का नाम रोशन करेंगे।