27102026
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Fri, 30 Oct 2026 06:00 GMT+0530

चकरपुर कदीम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, एड. रामबहादुर ने किया शुभारंभ

पांच किलोमीटर दौड़ में राहुल, 1600 मीटर में मुकेश, 800 मीटर में गौरी और 400 मीटर में अनुज यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान

शाहबाद। 29 अक्टूबर 2026 ग्राम चकरपुर कदीम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता एडवोकेट रामबहादुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एड. रामबहादुर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतिभागी युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में विभिन् दूरी की दौड़ों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पांच किलोमीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1600 मीटर दौड़ में मुकेश, 800 मीटर में गौरी और 400 मीटर दौड़ में अनुज यादव ने बाजी मारी।
इस अवसर पर एडवोकेट रामबहादुर ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष जगदीश यादव, हिमांशु यादव, सवाबुल, कोच शेर अली, कोच राजबाबू, उवेश आलम, डॉ. पप्पू यादव, वीरेंद्र फौजी, मोनू यादव, मेहराज अली घोसी, शिव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।