IMG-20261031-WA0006
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sat, 31 Oct 2026 07:56 GMT+0530

जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

रामपुर। 30 अक्टूबर 2026 जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से प्रशिक्षण की प्रक्रिया और जनगणना से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने तथा प्रत्येक जानकारी का सटीक संकलन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और संसाधनों के बेहतर नियोजन का आधार बनते हैं। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझें, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।