ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम की अनुमति मांगी,
5 नवंबर को सैदनगर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की तैयारी
सैदनगर/रामपुर। 30 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सैदनगर की ओर से 5 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महात्मा गांधी स्टेडियम, तोपखाना गेट रामपुर के मैदान की अनुमति प्राप्त करने के उद्देश्य से डायट प्राचार्य एवं राजकीय फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य को अनुमति पत्र सौंपा गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रहमत अली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री चरन सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, सईद सागर, तनवीर अहमद और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
